कांवड़ यात्रा में सेवा कर रहे युवक पर जानलेवा हमला

Amit
1 Min Read

कांवड़ कार्यक्रम के बाद सामान समेटते वक्त हुआ हमला, आरोपी फरार

हरियाणा – फतेहाबाद के रतिया क्षेत्र के रत्ताखेड़ा गांव में बुधवार रात एक दुखद घटना सामने आई। हरिद्वार से लौटे कांवड़ियों की सेवा में लगे कुलदीप (25) पर गांव के ही एक युवक ने गोली चला दी। यह हमला उस समय हुआ जब मंदिर के पास सेवा कार्य समाप्त होने के बाद कुलदीप व उनके साथी सामान समेट रहे थे।

घटना के बाद घायल कुलदीप को रतिया की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर डीएसपी नरसिंह और सिटी थाना प्रभारी रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ की गई।

पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी विष्णु उर्फ डोगर बिश्नोई की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन कर दिया गया है। घटना की तह तक पहुंचने के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है।

Share This Article
Leave a Comment