नोएडा में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, 4 घायल, 2 की हालत नाजुक

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। सेक्टर 121 स्थित गढ़ी चौखंडी के एक घर में खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फेज 3 कोतवाली पुलिस केस मुताबिक गोरंग सरकार गढ़ी चौखंडी में परिवार सहित किराए के मकान में रहते है। रविवार सुबह खाना बनाते समय सिलेंडर आग लगने के बाद फट गया।

घटना की सूचना मिलने पर तत्काल फायर ब्रिगेड और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फायर ब्रिगेड के आने से पूर्व ही स्थानीय लोगों द्वारा आग को बुझाया जा चुका था। घटना में बंगाल के गौरंग सरकार (39), उनकी पत्नी, एक बेटी और पड़ोसी प्रदीप विश्वास झुलस गए।

जिन्हें तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां से गौरंग सरकार व उसकी पत्नी को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल मौके पर मौजूद है। अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment