CWG 2022 Deepak Punia wins Gold : पाकिस्तान के रेसलर को हराकर दीपक पूनिया ने 86 किलोग्राम भारवर्ग कुश्ती इवेंट में जीता गोल्ड मेडल

Rohit Kumar
1 Min Read

नई दिल्ली: दीपक पूनिया ने पाकिस्तानी को हराकर गोल्ड मेडल जीता. उन्होंने पाकिस्तान के अनुभवी पहलवान मोहम्मद इनाम बट को शिकस्त दी. इनाम दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड जीते चुके थे.

दीपक पूनिया ने 86 किग्रा. फ्री-स्टाइल कुश्ती में पाकिस्तान के मोहम्मद इनाम को 3-0 से मात दी. पूरे मैच में दीपक पूनिया हावी नज़र आए और पाकिस्तानी रेसलर दीपक के दांव के आगे थके हुए नजर आए. पाक पहलवान का अनुभव दीपक पूनिया के जज्बे और हुनर के आगे मात खा गया.

दीपक पूनिया ने टोक्यो में मेडल न जीत पाने की कसक बर्मिंघम में पूरी कर ली. उन्होंने शानदार बाउट का प्रदर्शन किया और पाकिस्तानी पहलवान को मात दी.

Share This Article
Leave a Comment