विवाह के रिश्ते में शक की दरार: बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, पोते ने खोला राज़

Amit
2 Min Read

घरेलू विवाद में पति ने पत्नी पर किया लकड़ी के पाटे से हमला, हत्या के बाद पोते को मारने की कोशिश, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कानपुर। घाटमपुर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। कोरिया गांव में रहने वाली एक वृद्धा की उसके ही पति ने शक के चलते बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के वक्त दंपति का आठ वर्षीय पोता घर में ही मौजूद था, जिसने घटना के तुरंत बाद पड़ोसियों को सूचना दी।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी हीरालाल हाल ही में पंजाब से काम छोड़कर गांव लौटा था। वह अक्सर अपनी पत्नी शिवकांती (60) पर चरित्र को लेकर संदेह करता था। मंगलवार देर रात दोनों के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ गई और अचानक हीरालाल ने लकड़ी के पाटे से पत्नी के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

इतना ही नहीं, आरोपी ने अपने पोते को भी जान से मारने का प्रयास किया और उसका गला दबाकर उसे दूसरे कमरे में ले गया। बच्चा किसी तरह बच निकला और गांववालों को घटना के बारे में बताया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फोरेंसिक टीम के साथ जांच शुरू की। खून से सना पाटा जब्त किया गया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है और आरोपी की तलाश जारी है। घटना ने पूरे गांव को सदमे में डाल दिया है।

Share This Article
Leave a Comment