नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला चचेरा मामा गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस वन पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले चचेरे मामा मिथुन कुमार पुत्र किशन पासवान निवासी ग्राम बटसार थाना धौरेया जिला बांका बिहार हालकिरायेदार गली नंबर 4 मालदा मार्केट न्यू अशोकनगर दिल्ली को हरौला सेक्टर 5 नोएडा से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त अभियुक्त थाना फेस वन पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 52/23 धारा 376 भादवि व 5/6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत वांछित चल रहा था। अभियुक्त द्वारा वादी की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था।जिसके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment