अपनी मांगो को लेकर हड़ताल पर बैठे पीजीआई रोहतक के अनुबंधित कर्मचारी

Amit
2 Min Read

हरियाणा।  पीजीआई रोहतक के अनुबंधित कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर रहे। कर्मचारी पिछले काफी समय से खुद को हरियाणा कौशल रोजगार निगम में शामिल किए जाने की मांग कर रहे हैं। यह मांग पूरी नहीं होने के चलते हड़ताल शुरू की गई है। यही नहीं, हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने मांग पूरी नहीं होने पर सभी सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी है।

कर्मचारियों का कहना है कि शासन-प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है। सरकार ने ठेका प्रथा समाप्त करते हुए कर्मचारियों को एचकेआरएन (हरियाणा कौशल रोजगार निगम) में शामिल करने की घोषणा की थी। इसके तहत संस्थान के काफी कर्मचारी रोजगार निगम में शामिल कर लिए गए हैं। कर्मचारियों को अब भी ठेकेदार के तहत काम करना पड़ रहा है। प्रशासन से बार-बार आग्रह करने पर भी हमें एचकेआरएन में शामिल नहीं किया गया है। इससे कर्मचारी आहत हैं।

कर्मचारियों ने कहा कि ठेकेदार ने कुछ कर्मचारियों को काम से निकाल दिया है। उन्हें तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। सभी कर्मचारियों को एचकेआरएन पोर्टल पर चढ़ाया जाए। पीजीआई के विजय पार्क में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने कहा कि कड़ाके की ठंड में भी कर्मचारियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है। सरकार से अपील है अगर किसी भी कर्मचारी की जान और माल की हानि होती है तो उसकी जिम्मेदार हरियाणा सरकार और पीजीआई प्रशासन है।

Share This Article
Leave a Comment