विप्रो पार्क में ठेकेदार के द्वारा अवैध रूप से लेबर ठहराने के संबंध मे अपर मुख्य कार्यपालक को शिकायत कर अवगत कराया

Rohit Kumar
1 Min Read

करप्शन सेना संगठन के संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बिल्कुल समीप विप्रो पार्क बना हुआ है जिस विप्रो पार्क में ग्रेटर नोएडा शहर के सेक्टरों के लोग नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह और शाम टहलने आते हैं लेकिन पार्क में अवैध रूप से किसी ठेकेदार के द्वारा लेबर को ठहरने की व्यवस्था कर रखी है जिस वजह से दिन प्रतिदिन पार्क बदहाल हो रहा है। पार्क में रह रहे लेबर की वजह से सेक्टर के लोगों को आपत्ति है। लेबर आए दिन पार्क में कहीं कुछ सामान कहीं कुछ सामान रखकर साफ सुंदर पार्क को बदल कर दिया है। और खुले में शौच करते हैं आलोक नागर ने बताया कि अपर मुख्य कार्यपालक दीपचंद जी से विप्रो पार्क में अवैध रूप से रह रही लेबर को तत्काल हटाकर पार्क को सुंदर बनाने की मांग की धन्यवाद।

Share This Article
Leave a Comment