सीएम धामी ने किया पुलिस विभाग के नए पटेल भवन का उद्घाटन, ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी विमोचन

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून। सीएम धामी ने आज पुलिस विभाग के नए सरदार पटेल भवन का उद्घाटन करने के साथ पुलिस की ईबीट एप भी लांच की। वहीं, पुलिस ट्रेनिंग के नए पाठ्यक्रम का भी सीएम ने विमोचन किया।

वहीं इस मौके पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पुलिस का आवास प्रतिशत 18 फीसदी है जो कि बहुत कम है इसे जल्द से जल्द बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा है प्रदेश में जमीनों की कमी है। ऐसे में नए भवन का डिजाइन ऐसा हो कि कम से कम जमीन में बेहतर निर्माण हो सके।

भारत सरकार की फ्लैगशिप स्कीम में उत्तराखंड अब सबसे आगे निकल रहा है। हमें आने वाले 25 सालों को लेकर योजना बनानी होगी। पुलिस को भी इसी हिसाब से तैयार रहना होगा। गृह विभाग के कामों की भी जल्द समीक्षा की जाएगी। बजट की कमी किसी काम में नहीं आने दी जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment