दायित्वधारियों से मिले मुख्यमंत्री, विकास पर की चर्चा 

Manish Bhatt
1 Min Read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सेवक सदन में उत्तराखण्ड सरकार में विभिन्न विभागों के दायित्वधारियों के साथ बैठक कर प्रदेश के विकास से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दायित्वधारी सरकार और जनता के मध्य एक सेतु के रूप में कार्य करते हैं। जनभागीदारी से समृद्धि के संकल्प को साकार करने में उन सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने हेतु समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

Share This Article
Leave a Comment