बुलंदशहर: डेढ़ लाख रुपये की बिल्ली हुई गुम, मालिक ने ट्रांसपोर्ट कंपनी की SSP से की शिकायत

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हैदराबाद को भेजी गई एक बिल्ली के गुम होने की शिकायत बिल्ली के मालिक ने SSP से की है। मालिक ने बताया कि उसने अपनी बिल्ली को हैदराबाद भेजने के लए एक ट्रांसपोर्ट कंपनी को दिया था। यह ट्रांसपोर्ट कंपनी दिल्ली में स्थित है। अब पिछले 2 महीने से कंपनी बिल्ली के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है । पीड़ित ने एसएसपी से बिल्ली के चोरी होने की शिकायत कर मामले में जांच करने की बात कही है।

डेढ़ लाख की बिल्ली गायब

दरअसल, बुलंदशहर नगर कोतवाली के निवासी मौहम्मद आलम ने हैदराबाद के एक शख्स को डेढ़ लाख में अपनी बिल्ली बेची थी। तीन मार्च को गुजरात के अहमदाबाद की ट्रांसपोर्ट कम्पनी लब्बेक को दिल्ली से हैदराबाद भेजनी थी लेकिन उन्होंने बिल्ली को नहीं भेजा। मालिक ने बताया कि इस बिल्ली की कीमत डेढ़ लाख रुपए है। इस बाबत ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक अनस ने कई बार बिल्ली के मालिक से बात की। बीच में बिल्ली न मिलने पर उसने आधे पैसे देने की बात भी कही लेकिन बाद में ट्रांसपोर्ट मालिक ने फोन पिक करना ही बन्द कर दिया। अब पीड़ित पुलिस के चक्कर काट रहा है। पीड़ित ने बताया कि बिल्ली World cat federation Germany में रजिस्टर्ड है और इस बिल्ली की कीमत 1.50 लाख रुपये है। बिल्ली के मालिक के पास सारे दस्तावेज और ट्रांस्पोर्ट मालिक की सभी फोन रिकार्डिंग उसके पास है।

Share This Article
Leave a Comment