विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, ससुराल वालों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा। तीन दिन पहले छपरौली गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतका के भाई ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एक्सप्रेस वे थाना क्षेत्र में सेक्टर-168 स्थित छपरौली गांव निवासी विवाहिता रजनी उर्फ मिन्टो ने शुक्रवार को अपने घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में रजनी के भाई ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि रजनी की शादी वर्ष 2012 में छपरौली निवासी सुनील चौहान से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अपनी मांगों को लेकर रजनी को प्रताड़ित करने लगे। घटना से पहले भी आरोपियों ने उसे परेशान किया, जिस कारण रजनी ने आत्महत्या कर ली। एक्सप्रेस वे थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment