वीर जवान जीवन सिंह राठौड़ कश्मीर के गुलमर्ग में शहीद, पूरे गांव में शोक की लहर

Amit
1 Min Read

हरियाणा।  सिरसा के गांव रोहण के वीर जवान जीवन सिंह राठौड़ कश्मीर के गुलमर्ग में आतंकी हमले के दौरान शहीद हो गए। उनके शहीद होने की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। जीवन सिंह राठौड़ चार बहनों के इकलौते भाई थे और उनके पीछे दो मासूम बेटियां हैं, जिनकी उम्र क्रमशः 4 और 2 साल है। शहीद जीवन सिंह 2016 में सेना में भर्ती हुए थे और राजपुताना राइफल्स में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

शहीद का पार्थिव शरीर आज शाम गांव में पहुंचेगा। पहले उन्हें सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर लाया जाएगा और फिर वहां से उनके पैतृक गांव रोहण में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जाएगा। पूरे गांव और परिवार में मातम का माहौल है, जहां लोग अपने बहादुर बेटे के अंतिम दर्शन के लिए इंतजार कर रहे हैं। जीवन सिंह की बहादुरी और बलिदान को सलाम करते हुए गांववासी और जिला प्रशासन उनके अंतिम संस्कार के लिए तैयारियों में जुटे हैं।

Share This Article
Leave a Comment