लव यू जानू, आज ही मरने वाला हूं…फेसबुक पोस्ट में दर्द भरे गाने शेयर कर लड़के ने लगाई फांसी

Rohit Kumar
2 Min Read

हरदोई. यूपी से खुदकुशी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. मामला हरदोई से जुड़ा है जहां  राज यादव के नाम से बनाए फेसबुक अकाउंट पर ‘लव यू जानू’ लिखने वाले युवक ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जगदीशपुर के पीछे पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली. युवक के फांसी लगाने की घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है. इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए सारे मामले की छानबीन शुरू कर दी है. अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पड़ताल करते हुए पूरे मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.

लोनार थाने के जगदीशपुर निवासी 22 वर्षीय योगेन्द्र यादव पुत्र राजेश यादव का शव कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ देखा गया. इसका पता चलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. मामले की सूचना पुलिस को लगी. सूचना पाकर कोतवाल लोनार विनोद कुमार यादव बावन चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र गुप्ता पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे. छानबीन के दौरान पता चला कि योगेन्द्र की शादी नहीं हुई थी. राज यादव के नाम से वो फेसबुक पर अकाउंट बनाया था, जिसमें उसने ‘लव यू जानू’ और आगे ’22 को नहीं आज ही मरने वाला हूँ..’ लिख कर फेसबुक पर स्टोरी शेयर की.

बताया जाता है कि उसने अपने फेसबुक पर अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह ‘याद तुम्हारी जब-जब आए, बीते दिनों की याद दिलाए’ और ‘हंस जब-जब उड़ा,अकेला उड़ा’ सुनते हुए देखा जा सकता है. इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार सिंह का कहना है कि सारे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी. युवक द्वारा आत्महत्या करने से उसके परिवार में कोहराम मच गया है. जगदीशपुर इलाके में इस तरह से आत्महत्या करने से तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है.

Share This Article
Leave a Comment