मेरठ में आपसी रंजिश में खूनी खेल, युवक ने तीन लोगों को मारी गोली, इलाके में दहशत

Rohit Kumar
2 Min Read

मेरठ। मेरठ के किशनपुर में खेत पर काम कर रहे 3 लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया गया। स्कूटी सवार दिनदहाड़े आए और खुलेआम फायरिंग कर वारदात कर भाग गए। फायरिंग में तीन युवक घायल हुए हैं। इसमें एक ही परिवार के दो सगे भाई हैं। दोनों को गोली लगी है। तीनों की हालत गंंभीर है। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ इस पूरे वारदात की विडियाे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

दरअसल मामला मवाना थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव का है। जहां कार्तिक, रितिक और अश्वनी शनिवार सुबह अपने खेत पर काम कर रहे थे। तभी अचानक स्कूटी पर सवार होकर दो युवक आए। खेत के पास नहर की पटरी पर स्कूटी रोकी और फायरिंग शुरू कर दी। फायारिंग की आवाज सुनकर उस तरफ महिलाएं और गांव के लोग भागे। लेकिन स्कूटी सवार तब तक फायरिंग करके भाग चुके थे। मामले को लेकर बताया जा रहा कि  शुक्रवार शाम परिवार के चचेरे भाइयों में जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद में आज गोलियां चली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

एसपी देहात कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि घायल, हमलावर आपस में ताऊ, चाचा के बेटे हैं। घायल परिवार की ओर से भूरा और कुलदीप पुत्र बब्बू दोनों सगे भाइयों के खिलाफ नामजद तहरीर मिली है इस पर मुकदमा हो रहा है। बताया जा रहा है आज सुबह इन लोगों में आपस में किसी बात पर विवाद हुआ इसके बाद भूरे ने फायरिंग कर दी थी। तीन लोगों को गोली लगी है सीएचसी में भर्ती हैं।

Share This Article
Leave a Comment