बिसरख पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुऐ हत्यारोपी अभियुक्त व अभियुक्ता को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना बिसरख पुलिस ने गुमशुदा व्यक्ति की हत्या की घटना का पर्दाफाश करते हुऐ हत्यारोपी अभियुक्त हरपाल पुत्र ब्रजवासी निवासी ग्राम लछीमपुर थाना अमापुर कासगंज वर्तमान पता ब्रहमा मंदिर के पास, रायल इन्फिल्ड वाली गली गौर सिटी-1 थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर और अभियुक्ता नीतू पत्नी सतीश पाल निवासी गली नंबर 8 गौर सिटी-2 थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर(मृतक की पत्नी) को सरस्वती कुंज गौर सिटी-2 से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।10 जनवरी 2023 को वादी छोटेलाल निवासी सुदामा पुरी गाजियाबाद द्वारा अपने भाई सतीश पाल उम्र 42 वर्ष निवासी गली नंबर 8 सरस्वती कुंज थाना बिसरख के 2 जन 2023 से गुम होने के संबंध में थाना बिसरख पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच चौकी प्रभारी गौर सिटी-2 द्वारा की जा रही थी। जांच के दौरान शक होने पर हरपाल निवासी ब्रह्मा मंदिर रॉयल इनफील्ड वाली गली गौर सिटी-1 थाना बिसरख से पूछताछ करने पर उसने बताया की मैंने मृतक की पत्नी से प्रेम प्रसंग होने के कारण दिनांक 2/3 जनवरी 2023 की रात्रि में गौरव निवासी ब्रह्मा मंदिर रॉयल इनफील्ड वाली गली एवं मृतक की पत्नी नीतू के साथ मिलकर सतीश की गला दबाकर उसके घर में ही हत्या कर दी तथा शव पास ही अजय के निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में दबा दिया। अभियुक्त की निशादेही पर सेफ्टी टैंक की खुदाई कर मृतक का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।गिरफ्तार अभियुक्त एवं अभियुक्ता के विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment