पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा, होटल कारोबारी की सड़क दुर्घटना में मौत, चट्टान से टकराकर खाई में जा गिरा वाहन

Rohit Kumar
1 Min Read

पिथौरागढ़ के प्रमुख होटल कारोबारी भुवन गुंज्याल की शुक्रवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। गुंज्याल देर रात पिथौरागढ़ शहर से चंडाक स्थित अपने होटल के लिए निकले थे लेकिन वहां नहीं पहुंचे।

शनिवार को मॉर्निंग वॉक पर जा रहे लोगों को वरदानी मंदिर से करीब 50 मीटर पहले झरने के निकट एक कार खाई में गिरी नजर आई। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेजा। भुवन गुंज्याल फुटबॉल के अच्छे खिलाड़ी भी थे।

कारोबारी भुवन गुंज्याल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम ने उनके परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना दी।

Share This Article
Leave a Comment