मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बहादराबाद पुलिस ने की कार्रवाई

Amit
1 Min Read

दो अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी, शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की

हरिद्वार। बहादराबाद थाना इलाके में अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिलें चोरी हो गईं, जिसकी शिकायत संबंधित लोगों ने पुलिस को दी है। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरी करने वालों की तलाश तेज कर दी है।

ग्राम सलेमपुर के जमशेद ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार की शाम गोल्डन पाम लोन बहादराबाद की पार्किंग में अपनी बाइक खड़ी की थी और शादी में चले गए थे। जब वे वापस आए तो बाइक वहां नहीं मिली। वहीं, दीप पब्लिक स्कूल के पास रहने वाले राजन ने बताया कि उन्होंने बृहस्पतिवार शाम को पीठ बाजार के बाहर अपनी बाइक पार्क की थी, लेकिन सामान लेने के बाद वापस आने पर बाइक गायब मिली।

एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि दोनों शिकायतों पर एफआईआर दर्ज की गई है और चोरी के पीछे के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment