पाकिस्‍तान में आरिफ अल्‍वी राष्‍ट्रपति पद से नहीं देंगे इस्‍तीफा, इमरान खान से चर्चा के बाद लिया फैसला

Rohit Kumar
1 Min Read

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पद से इमरान की बिदाई के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राष्ट्रपति डॉ आरिफ अली का अगला कदम क्या होगा। लेकिन उन्होंने तेजी से बदलते देश के सियासी घटनाक्रमों के बीच अपने पद पर बने रहने का फैसला किया है।

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री की कुर्सी के लिए शहबाज शरीफ और इमरान खान की पार्टी की तरफ से शाह महमूद कुरैशी की तरफ से पर्चा दाखिल कर दिया गया है। पाकिस्तान में आज से नया तमाशा शुरू हो सकता है। एक तरफ इमरान खान ने सड़क पर उतरने का फैसला करके मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। वो बचे हुए डेढ़ साल की लड़ाई पाकिस्तान में रहकर ही लड़ना चाहते हैं और उनका मंसूबा लंबा है। लेकिन इधर पाकिस्तान के राष्ट्रपति के तरफ से भी चौंकाने वाला निर्णय सामने आया है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी अपने पद से इस्तीफा नहीं देंगे।

Share This Article
Leave a Comment