एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 95 लाख की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर दबोचे

Amit
2 Min Read

बरेली के मुख्य नशा तस्कर के साथ लोकल तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। एस.टी.एफ.की ए.एन.टी.एफ. टीम ने थाना सिविल सिविल लाइन कोतवाली रुड़की क्षेत्र से 95 लाख की स्मैक के साथ तीन नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह बताया कि गिरफ्तार तस्कर शहजाद और आजाद ने बताया की उन्होंने यह स्मैक बरेली से मंगवाई थी जिसे रईस अहमद बरेली से लेकर आ रहा था ।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष अभी तक एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा 4 7 नशा तस्करों को गिरप्तार कर उनके कब्जे से 16 करोड़ 15 लाख 40 हजार रूपये मूल्य की स्मैक, 39 लाख 61 हजार रूपये मूल्य की चरस,10 लाख रूपये का गांजा, 15 लाख रूपये मूल्य का डोडा पोस्त, 5 लाख 32 हजार रूपये मूल्य की अफीम एवं करीब 4.50 लाख रूपये मूल्य की एमडी कुल लगभग 15 करोड़ रूपये मूल्य की ड्रग्स को बरामद करने में सफलता पायी है।

ड्रग्स बरामदगी का विवरण-

1. 317 ग्राम अवैध स्मैक।

गिरफ्तार किये गये नशा तस्कर का नाम-पता –

1. शहजाद पुत्र तासीन निवासी लक्सर हरिद्वार उमर 35 वर्ष
2. आजाद पुत्र शकील निवासी लक्सर हरिद्वार उम्र 20 वर्ष
3. रईस अहमद पुत्र गुलाम हुसैन निवासी बरेली उम्र 51 वर्ष

तस्करी में प्रयुक्त वाहन Uk 17v 4202 splendor मोटर साइकिल

Share This Article
Leave a Comment