क्या अखिलेश को लगेगा बड़ा झटका? दारा सिंह की राह पर एक और विधायक

Rohit Kumar
1 Min Read

घोसी उपचुनाव हारने के बाद दारा सिंह चौहान ने आज शाम मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सीएम योगी से मुलाकात की है और इस मुलाकात के दौरान भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग भी उनके साथ थे, जाहिद बेग पूर्व में भी कई मौकों पर अटल जी और बीजेपी की नीतियों की तारीफ कर चुके हैं.

दारा सिंह चौहान की सीएम योगी से ये मुलाकात इस मायने में भी अहम है, कि घोसी उपचुनाव हारने के बाद पिछले कई दिनों से दारा सिंह चौहान दिल्ली में थे. और इस दौरान उन्होंने जेपी नड्डा के साथ पार्टी के कई बड़े नेताओं से मुलाकात कर न सिर्फ उपचुनाव में हुई हार की वजहों को लेकर अपना पक्ष रखा, बल्कि दिनेश शर्मा के राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने के बाद खाली एमएलसी सीट के उपचुनाव को लेकर भी अपनी दावेदारी पेश की है.

सीएम से आज दारा सिंह चौहान और जाहिद बेग की इस मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलों का दौर जारी है.

Share This Article
Leave a Comment