96 साल की उम्र में एंजेला लैंसबरी का निधन, पांच बार जीत चुकी हैं टोनी अवॉर्ड्स

Rohit Kumar
2 Min Read

हॉलीवुड दिग्गज स्टार एंजेला लैंसबरी का निधन हो गया है. उन्होंने 96 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार 11 अक्टूबर को लॉस एंजलिस में अपने घर पर ही दम तोड़ दिया. बताया जा रहा है कि उनके परिवार ने ही उनकी निधन की जानकारी साझा की थी. मर्डर, शी वॉट से एंजेला ने घर-घर में अपनी जबरदस्त पहचान कायम की थी. उनके बेटे डेम एंजेला लैंसबरी ने बताया कि उनका निधन उस वक्त हुआ जब वो अपने घर लॉस एंजेलिस में सो रही थीं. ब्रिटिश में जन्मी एंजेला पिछले 60 साल से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा रही थीं. उन्होंने टेलीविजन पर अलग-अलग किरदार निभाए हैं.

एंजेला लैंसबरी ने टेलीविजन के साथ-साथ उन्होंने स्टेज एक्ट्रेस के रूप में भी पॉपुलैरिटी बटोरी थी. उन्हें टीवी और स्टेज पर उनकी शानदार परफॉर्मेंस के लिए पांच बार टोनी अवॉर्ड भी मिल चुका है. उनके परिवार की ओर से मिली जानकारी में बताया गया है कि एक्ट्रेस के तीन बच्चों एंथनी, डिएड्रे और डेविड के अलावा उनके तीन पोते पीटर, कैथरीन और इयान हैं. अपने पीछे वो अपना पूरा हंसता खेलता परिवार छोड़ के गई हैं, जो गहरे सदमे में हैं. बता दें कि एंजेला लैंसबरी का अंतिम संस्कार उनके पति पीटर शॉ द्वारा किया जाएगा.

इन फिल्मों से बनाई पहचान

इसके अलावा हॉलीवुड टीवी एक्ट्रेस एंजेला के तीन परपोते भी हैं. एंजेला को उनकी शानदार एक्टिंग के लिए टोनी अवॉर्ड के अलावा ‘ब्लिथ स्पिरिट’ में उनके किरदार के लिए साल 2009 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में सम्मानित किया गया था. एंजेला ने डेथ ऑन द नाइल (1978), द लेडी वैनिशेस (1979) और द मिरर क्रैकड (1980) जैसी फिल्मों में काम किया है. फिल्मों में आने से पहले वो इंग्लैंड में स्टेज शोज भी किए हैं, जिसमें उन्होंने अगाथा क्रिस्टी की स्पिनस्टर स्लीथ मिस मार्पल की भूमिका निभाई थी.

Share This Article
Leave a Comment