आल इंडिया सैनी सभा ने गठबंधन मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को दिया पूर्ण समर्थन

Rohit Kumar
1 Min Read

अंकुर अग्रवाल/गाजियाबाद। आल इंडिया सैनी सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश महासचिव अवनीश सैनी, जिला अध्यक्ष सत्यपाल सैनी, जिला महासचिव शैलेन्द्र सैनी सहित सभी पदाधिकारियों ने सपा-रालोद गठबंधन मेयर प्रत्याशी पूनम यादव को अपना समर्थन दिया है।

इस संबंध में उन्होंने मेयर प्रत्याशी पूनम यादव के पति सिकंदर यादव को लिखे पत्र में कहा है कि आपकी पत्नी श्रीमती पूनम यादव सपा- आरएलडी गठबंधन से मेयर पद का चुनाव लड़ रही है। हमारे समाज के लिए आपका विशेष स्नेह एवं सहयोग भी सर्व विदित है। इस संस्था द्वारा आयोजित गतिविधियों में भी आपका पूर्ण सहयोग हमे मिलता रहा है।

इसलिए आल इंडिया सैनी सभा, जिला गाजियाबाद ने चुनाव में आपकी विजय की कामना करते हुए अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग करने का निर्णय लिया है। संस्था सम्पूर्ण सैनी समाज से आग्रह व अपील करती है कि वे श्रीमती पूनम यादव को बढ़ चढ़ कर अपना सहयोग करें व उनके पक्ष में मतदान करें।

Share This Article
Leave a Comment