अमृतसर में दिनदहाड़े अकाली पार्षद की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

Amit
2 Min Read

अमृतसर, 26 मई। पंजाब के अमृतसर में रविवार को दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात सामने आई, जब अकाली दल के पार्षद हरजिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना छेहरटा इलाके में उस वक्त हुई जब हरजिंदर सिंह किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान तीन युवकों ने उन्हें घेरकर गोलियां चला दीं।

हमले में हरजिंदर सिंह को तीन गोलियां लगीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह वारदात इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर गई है।

पुलिस ने कृष्ण गैंग पर जताया शक
घटना के बाद मौके पर पहुंचे डीसीपी जगजीत सिंह वालिया ने बताया कि हत्या के पीछे कृष्ण गैंग का हाथ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि हरजिंदर सिंह और इस गैंग के बीच पुराना विवाद चल रहा था। पुलिस ने गुरप्रीत उर्फ गोपी, किशु और करण कीड़ा को आरोपी के रूप में चिह्नित किया है।

त्या की वजह गैंगवॉर या राजनीतिक रंजिश?
पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या की वजह गैंगवार है या राजनीतिक रंजिश। कृष्ण गैंग पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और माना जा रहा है कि पार्षद की हत्या भी रंजिश के चलते की गई।

पुलिस का दावा – जल्द गिरफ्तारी होगी
डीसीपी वालिया ने कहा, “हमने आरोपियों की पहचान कर ली है और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” फि

Share This Article
Leave a Comment