PM मोदी के दौरे के बीच जुमे की नमाज के बाद कानपुर में जमकर बवाल, पत्थरबाजी और बमबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, 15 उपद्रवी हिरासत में

Rohit Kumar
2 Min Read

भाजपा नेता नूपुर शर्मा के मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी पर शुक्रवार को कानपुर में बवाल हो गया. कानपुर के यतीमखाना स्थित सद्भावना चौकी के पास दोनों पक्ष आमने सामने आ गए. भीड़ जुटने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ दिया. इसके हालात तनाव पूर्ण हो गए. इलाके में जमकर पथराव भी हुआ है. बता दें कि पुलिस सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज अदा की गई और इसके बाद ये बवाल हुआ.

बता दें कि भाजपा नेता के विवादित बयान के बाद आज बाजार बंद कराने के ऐलान के बाद दो पक्षों में पथराव हुआ. बवाल नियंत्रित करने पहुंची पुलिस पर भी लोगों ने पत्थर फेंके. परेड चौराहा पर सैकड़ों लोग इकट्‌ठा हुए थे. दोपहर करीब 3 बजे दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए. जिसके बाद पथराव शुरू हुआ. इसमें कई लोग घायल हो गए हैं. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कानपुर देहात के दौरे पर हैं. उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं. बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ ज्ञानवापी मुद्दे पर एक अंग्रेजी चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी किया था.

Share This Article
Leave a Comment