हर चार साल में एक नया HDFC Bank बनाने की क्षमता, शशिधर जगदीशन ने दिया बड़ा बयान

Rohit Kumar
1 Min Read

एचडीएफसी बैंक के एमडी और सीईओ शशिधर जगदीशन ने शनिवार को कहा कि उनका लक्ष्य हर चार साल में एक नया एचडीएफसी बैंक बनाने का है। जगदीशन ने शनिवार को एचडीएफसी बैंक में शामिल हुए एचडीएफसी के 4,000 से अधिक कर्मचारियों को लिखे पत्र में कहा कि भविष्य उज्ज्वल है, और विलय की संभावनाओं को साकार करने का काम अब शुरू हो रहा है।

उन्होंने कहा- कारोबार बहुत तेजी से बढ़ने वाला है। एक संयुक्त इकाई के रूप में एचडीएफसी बैंक – एक बड़े और बढ़ते वितरण नेटवर्क और ग्राहक आधार, पर्याप्त से अधिक पूंजी, संपत्ति की स्वस्थ गुणवत्ता और लाभप्रदता और अच्छे  मुनाफे के साथ वृद्धि के लिए सबसे अच्छी स्थिति में होगा। जिस गति से हमने बढ़ने का लक्ष्य रखा है, उसके अनुसार हम हर चार साल में एक नया एचडीएफसी बैंक बना सकते हैं।

एचडीएफसी बैंक ने विलय के पहले दिन से अपने ब्रांड को फिर से स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसके तहत एचडीएफसी लिमिटेड की सभी 500 से अधिक शाखाओं और कार्यालयों को एचडीएफसी बैंक के रंग में रंगा जा रहा है। अधिकारियों का अनुमान है कि यह कवायद अगले 24 घंटों में पूरी हो जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment