Aaj Ka Panchang: आज किस दिशा में रहेगा दिशा शूल और क्या है चौघड़िया मुहूर्त, जानने के लिए पढ़ें आज का पंचांग

Rohit Kumar
3 Min Read

आज का पंचांग, 25 सितंबर 2023, सोमवार: राष्ट्रीय मिति आश्विन 03, शक संवत 1945, भाद्रपद शुक्ल, दशमी, सोमवार, विक्रम संवत 2080। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 09, रबि-उल्लावल-09, हिजरी 1445 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 25 सितम्बर सन् 2023 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।

दशमी तिथि प्रातः 07 बजकर 56 मिनट तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। उत्तराषाढ़ नक्षत्र पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। अतिगण्ड योग अपराह्न 03 बजकर 23 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। गर करण प्रातः 07 बजकर 56 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार पद्मा एकादशी व्रत (स्मार्त), वैष्णव श्रृंखला योग पूर्वाह्न 11 बजकर 55 मिनट से प्रारंभ, एकादशी तिथि का क्षय।

सूर्योदय का समय 25 सितंबर 2023 : सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 25 सितंबर 2023 : शाम में 6 बजकर 15 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 25 सितंबर 2023 : ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 13 मिनट से 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। गोधूलि बेला सुबह 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 7 बजकर 41 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 25 सितंबर 2023 : राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। गुलिक काल दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। इसके बाद सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल रात में 12 बजकर 37 मिनट से 1 बजकर 25 मिनट तक। इसके बाद 3 बजकर 2 मिनट से 3 बजकर 50 मिनट तक। भद्रा काल का समय शाम में 6 बजकर 31 मिनट से अगले दिन सुबह 26 सितंबर को 5 बजे तक।

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर कच्चे दूध और जल से अभिषेक करें और विष्णु भगवान की उपासना करें।

Share This Article
Leave a Comment