देशी शराब दुकान पर ओवर रेटिंग होते पाये जाने पर एक विक्रेता को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, जनपद में अवैध शराब के निष्कर्षण एवं अवैध शराब के व्यापार के विरूद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के तहत जिला आबकारी अधिकारी गौतमबुद्धनगर राकेश बहादुर सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि विगत दिवस आबकरी निरीक्षक क्षेत्र 2, रवि जायसवाल के द्वारा निरीक्षण के दौरान सरफाबाद स्थित देशी शराब दुकान पर ओवर रेटिंग की शिकायत की जांच की गई। उन्होंने बताया कि टेस्ट परचेज के द्वारा की गई जांच में शिकायत सही पाई गई और विक्रेता राजेश कुमार पुत्र श्याम सिंह ग्राम रेजुआ थाना जलेसर जिला एटा के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराते हुए जेल भेजा गया व अनुज्ञापी के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आगे भी जिलाधिकारी के निर्देशन में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आगे भी जनपद में निरंतर गहन सर्च अभियान जारी रहेगा। उन्होंने अवैध शराब का कारोबार करने वालों को सचेत करते हुए कहा है कि उनके विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment