सरेआम दसवीं क्‍लास में पढ़ने वाली लड़की को गोली मारी, इसके बाद युवक ने खुद को गोली से उड़ाया

Rohit Kumar
3 Min Read

उत्तर प्रदेश के अमरोहा (Amroha) में दिल दहलाने वाला एक मामला सामने आया है. एकतरफा प्यार के चलते प्रेमी ने युवती को गोली मार दी जिसके बाद वो तड़पकर सड़क पर गिर गई. फिर खुद प्रेमी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घायल युवती को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है लड़के के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस पूरे मामले में कार्यवाही करने में जुटी है.

पूरा मामला अमरोहा जनपद के थाना गजरौला क्षेत्र के भानपुर फाटक का है. 10वीं की छात्रा अपने भाई के साथ बाइक से जा रही थी. तभी थाना बछरायु के गांव जोगीपुरा के रहने वाले छोटू ने लड़की का पीछा करते हुए एकतरफा प्यार में गोली मार दी. छात्रा गोली लगते ही बीच सड़क पर नीचे गिर गई, जिसके तुरंत बाद युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली. घायल छात्रा को सीएचसी गजरौला में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. उसकी हालत देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है

वहीं मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस कार्यवाही करने में जुटी है. घायल युवती के भाई ने बताया कि मेरी बहन के गोली मार दी और मुझे कान से सुनाई भी नहीं आ रहा. गोली की आवाज ने घायल छात्रा के भाई को बहरा बना दिया है. पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है.

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि थाना का गजरौला के भानपुर फाटक के पास पुलिस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति ने पहले युवती को गोली मारी और फिर अपने आप को गोली से शूट कर लिया. पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है कि लड़की लड़का एक दूसरे को पहले से परिचित हैं या नहीं उसी के आधार और अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जाएगी. लड़की के परिवार की तरफ से तहरीर ली जा रही है. घटनास्थल का मुआयना कर लिया है जो भी वैधानिक कार्यवाही है वह की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment