दवा कारोबारी के घर 30 मिनट में 77 लाख की चोरी 

Amit
2 Min Read

70 लाख के गहने और सात लाख की नकदी की हुई चोरी 

दिल्ली- एनसीआर। लिंकरोड थाना क्षेत्र के सूर्यनगर में सुबह एक चोर दवा कारोबारी तरुण माहेश्वरी के घर में 30 मिनट के भीतर 77 लाख की चोरी की वारदात अंजाम दे गया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पता चला कि वह साढ़े चार बजे घर में घुसा और चोरी करने के बाद पांच बजे चला गया। उसने 70 लाख के गहने और सात लाख की नकदी चोरी की।

तरुण का बेटा निखिल सवा पांच बजे दूध लेने के लिए उठा, तब चोरी का पता चला। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखे गए। इनसे जानकारी हुई कि एक ही चोर ने वारदात की है। वह खिसकने (स्लाइडिंग) वाले गेट पर लगा ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। दो कमरों की अलमारी खंगाली। गहने और नकदी चोरी किए। इसके बाद खिसकने वाले गेट से ही वापस चला गया।

सोसायटी के गेट पर सुरक्षा गार्ड की तैनाती होने के साथ-साथ दवा कारोबारी के घर पर भी गार्ड की तैनाती है। घर में नौकर भी हैं। इसके बावजूद चोर की आवाजाही की किसी को भनक नहीं लगी। जिन दो कमरों में चोरी हुई, उनमें से एक कमरे में खुद तरुण महेश्वरी और दूसरे कमरे में उनके पिता राजेंद्र महेश्वरी सो रहे थे। आशंका यह भी जताई जा रही है कि घर की रेकी करने के बाद चोरी को अंजाम दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment