मुजफ्फरनगर में आठ परिवारों के 70 मुस्लिमों ने फिर हिंदू धर्म अपनाया, पहले हुआ था मतांतरण

Rohit Kumar
2 Min Read

तितावी (मुजफ्फरनगर)। बघरा में स्वामी यशवीर महाराज ने 10 वर्ष पहले आर्थिक तंगी के चलते मौलाना द्वारा लालच देने के बाद हिंदू धर्म छोड़ कर इस्लाम धर्म अपनाने वाले 10 परिवार के 70 से ज्यादा लोगों को सनातन धर्म के रीति रिवाज से हिंदू धर्म में घर वापसी कराई है।

बघरा में स्वामी यशवीर महाराज योग साधना केंद्र आश्रम में शनिवार दोपहर इस्लाम धर्म के 10 परिवार के 70 से ज्यादा सदस्यों को गंगाजल से शुद्धिकरण कराते हुए स्वामी यशवीर महाराज और ब्रह्मचारी मृगेंद्र आचार्य ने हिंदू धर्म में घर वापसी कराई। इस अवसर पर स्वामी यशवीर महाराज ने सभी लोगों को जनेऊ धारण कराते हुए गंगाजल का आचमन कराया। फिर गायत्री मंत्र उच्चारण के साथ हवन यज्ञ भी कराया गया।

इन्होंने कहा-

स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि 10 वर्ष पहले मुजफ्फरनगर के 10 हिंदू परिवारों को लालच देकर इनका धर्म परिवर्तन करा दिया गया था। ये सभी लोग पहले हिंदू योगी समाज में आते थे। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद हिंदू भाई बहन अपने हिंदू धर्म में घर वापसी कर रहे हैं।

– इन्होंने की घर वापसी

इमरान, सलीम, शहनाज, फरमान, मोनू हसन, रुखसाना, रेशमा, अरबाज, रहीश, जैद, आकिल, सलाउदीन, सौफीयान, इस्माइल, माहिरा, रोहिना,लविश, ताहिर, जाकिर, खूशबु, अलीना आदि ने इस्लाम धर्म छोड़ कर धर्म परिवर्तन करते हुए हिंदू धर्म में वापसी की है।

Share This Article
Leave a Comment