
नोएडा। कार में लिफ्ट देने के बहाने नकदी गहने व आनलाइन रकम ट्रांसफर कर लूटने वाले गिरोह के दो अलग-अलग बाइक चार बदमाशों से रविवार देर रात बहलोलपुर अंडरपास के निकट सेक्टर 63 थाना पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि अन्य दो बदमाशों पर भी काबू पाया।
डीसीपी प्रवीण रंजन सिंह ने बताया ने बताया कि सेक्टर 62 गोल चक्कर के पास चेकिंग के दौरान बुलेट और अपाचे बाइक सवार चार संदिग्ध फर्राटा भरते दिखे। चारों पुलिस को देखकर बच निकलने का प्रयास करने लगे। शक होने पर पीछा किया। बहलोलपुर अंडरपास की निकट खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की।
गोली लगने से दो संदिग्ध घायल
जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर समेत दो संदिग्ध गोली लगने से घायल हो गए। इनकी पहचान दिल्ली के मीठापुर गांव के विकास उर्फ कालू उर्फ कल्लू व नोएडा के बसई गांव के राजेश उर्फ ढेडा के रुप में हुई, जबकि अन्य दो साथी ग्रेटर नोएडा के सुत्याना गांव के शंकर शर्मा व नोएडा के बसई गांव के कपिल कश्यप निकले।
इनसे दो तंमचे, कारतूस, दो चाकू, चोरी की दो बाइक बरामद हुईं।पूछताछ में पता चला है कि गिरोह का सरगना विकास है।
लिफ्ट के बहाने किया लूट
वह सेक्टर 20 थाने का गैंगस्टर भी है। दोनों शातिर किस्म के बदमाश हैं। आमजन को लिफ्ट देने के बहाने अपनी गाड़ी में बैठाकर उनके साथ लूट की घटना को अंजाम देते है। उनको सुनसान रास्तों पर छोड़कर फरार हो जाते है।
हाल में सेक्टर 62 से एक व्यक्ति को लिफ्ट देने बहाने गाड़ी में बैठाया था और उससे लूटपाट की थी। विकास पर गैंगस्टर, लूट, आर्म्स एक्ट समेत 22 मामले, राजेश पर गैंगस्टर समेत 18, शंकर पर 10 व कपिल पर दो मामले दर्ज हैं।
