11 साल की बालिका हुई छेड़छाड़ का शिकार, दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज

Amit
2 Min Read

आगरा। एसएन मेडिकल काॅलेज में छेड़छाड़ का शिकार हुई 11 साल की बालिका के बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस के मुताबिक, बालिका ने एफआईआर में लिखी बात का समर्थन किया है। अब पुलिस उसकी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वार्ड में भी विवेचक जाएंगे। घटना के समय कितने मरीज थे? तीमारदारों के साथ स्टाफ के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। केस में जल्द चार्जशीट लगाने की तैयारी है।

शाहगंज क्षेत्र की 11 साल की बालिका बुखार से पीड़ित थी। एसएन मेडिकल काॅलेज में 6 सितंबर को उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया। दो दिन आईसीयू में रखा गया। इसके बाद जनरल वार्ड में भर्ती कर दी गई। आरोप है कि 10 सितंबर की रात को जूनियर रेजिडेंट डाॅ. दिलशाद हुसैन बालिका को अपने केबिन में ले गए। उसके साथ चेकअप के बहाने अश्लील हरकत की।
इस बारे में बालिका ने अपनी मां को बताया। तब मामला सामने आया। बुधवार को बजरंग दल और विहिप पदाधिकारियों के साथ पीड़िता को लेकर परिजन थाना एमएम गेट गए थे। पुलिस ने दुष्कर्म और पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया था। आरोपी जूनियर डाॅक्टर को पुलिस ने जेल भेजा था। मामले में बृहस्पतिवार को बालिका के पुलिस ने कोर्ट में बयान दर्ज कराए। पुलिस का कहना है कि बयानों का अवलोकन किया जाएगा। परिजन ने जूनियर डाॅक्टर पर अश्लील हरकत का आरोप लगाया है। बालिका के बयान महत्वपूर्ण होंगे। घटना वाले दिन वार्ड में माैजूद लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि चेकअप के समय अन्य कर्मचारी कहां पर माैजूद थे। उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे।
Share This Article
Leave a Comment